भाजपा की कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत पर मंथन,जीएसटी और वोकल फॉर लोकल पर जोर

रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि यह कार्यशाला किसानों, मध्यम वर्ग और व्यापारियों को राहत देने वाले बड़े निर्णयों पर केंद्रित रही।यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश और देश की ओर से प्रधानमंत्री के नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया गया।कार्यशाला में 23 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles