
थाना सिरगिट्टी अंतर्गत सिरगिट्टी बस्ती से चार बाहरी युवकों के गैंग के द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी भाजपा नेता मनोज दुबे के बेटे कृष्णा दुबे के साथ जमकर मारपीट करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ किया गया था।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा था।इस पूरे मामले की शिकायत भी पीड़ित परिवार ने थाना सिरगिट्टी में दर्ज कराई थी।उस समय पुलिस ने भले ही एफआईआर दर्ज कर लिया,,लेकिन मामले को हल्के में लेना शायद सिरगिट्टी पुलिस को भारी पड़ गया।और इससे नाराज पीड़ित परिवार सहित क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में बाहरी लोगों और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया था।जिसके बाद एसपी के फटकार के बाद नींद से जागी सिरगिट्टी पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।मामले में पुलिस ने संग्राम पोरिडा,,सत्या मांझी,,विनिमय कुमार,,अगस्ति स्वाइन,,शुभम विश्वास और रश्मि रंजन दास ओडिसा निवासियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।क्षेत्रवासियों ने सिरगिट्टी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के आकर यहां अवैध गतिविधियों में शामिल होने की भी शिकायत की थी।ऐसे में एसपी के आदेश पर सिरगिट्टी टीआई रजनीश सिंह सहित टीम ने ना केवल मारपीट में शामिल सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बल्कि सिरगिट्टी क्षेत्र में आकर रह रहे बाहरी लोगों की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।टीआई रजनीश सिंह के मुताबिक यहां आकर रह रहे छत्तीसगढ़ सहित ओडिसा,,झारखंड के लोगों के द्वारा निजी कंपनियों में काम करने के साथ उनके ब्रांड के प्रोडक्ट्स का घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।बाहरी लोगों की संख्या अत्यधिक है इसलिए धीरे धीरे सबकी पहचान कार्यवाही की जा रही है।वहीं इसमे संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।


