भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,सिम्स ब्लड बैक मे किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को सिम्स स्थित ब्लड बैंक में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस रक्तदान शिविर की शुरुआत सुबह 11:00 बजे हुई, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। आयोजन में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

अमर अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान शिविर में दोपहर 2:00 बजे तक 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। आयोजन के अंतिम समय तक यह आंकड़ा लगभग 70 यूनिट तक पहुँचने की संभावना जताई गई। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इस शिविर की विशेष बात यह रही कि कई ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया।

पहली बार रक्तदान करने वाले दाताओं ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी या परेशानी नहीं होती, बल्कि यह एक सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर इस महादान में भाग लें।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा और बलिदान की प्रेरणा है। उनके बलिदान दिवस पर इस तरह का आयोजन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह आयोजन न केवल एक स्मृति दिवस बना बल्कि जनसेवा का भी माध्यम बना। शिविर के समापन पर भाजपा नेताओं ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को भाजपा युवा मोर्चा निरंतर करता रहेगा। इस आयोजन ने न केवल रक्त की कमी को दूर करने में मदद की, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles