भाटापारा में आयोजित आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा के सांस्कृतिक भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल।

भाटापारा में आज आयोजित आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा के सांस्कृतिक भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल। भाटापारा नगर कृषि उपज मंडी प्रांगण में आदिवासी गोंड़ समाज मावली महासभा द्वारा सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होगें।

इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता मावली महासभा सिंगारपुर अध्यक्ष बंशीलाल नेताम के द्वारा की जाएगी। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद रायपुर लोकसभा बृजमोहन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबेनिट मंत्री रामविचार नेताम, विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक, भाटापारा इन्द्र साव, बिन्द्रानवागढ़ जनकराम ध्रुव,पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, नगरी सिहावा पिंकी ध्रुव, चित्रकूट लच्छूराम कश्यप शामिल होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles