भाटापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,धारदार हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डालने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…

भाटापारा पुलिस ने धारदार हथियार रखकर दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले चार आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों द्वारा चाकू दिखाकर राहगीरों को डराया-धमकाया जा रहा था।22 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने शहर और ग्रामीण इलाकों में दबिश देकर चार युवकों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पास चाकू-छुरी रखे थे और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो भी डाले थे। साथ ही वे लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश साहू, टाकेश सेन, निलेश वर्मा और तीजू वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles