भाटिया पेट्रोल पंप में कर्मचारी पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज तीन आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, मैनेजर अब भी फरार

भाटिया पेट्रोल पंप, महाराणा प्रताप चौक के पास रविवार रात करीब 11:40 बजे एक गंभीर घटना घटी, जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मिलकर एक युवक पर लोहे की रॉड, डंडे और हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक विनय चौबे, निवासी बिलासपुर, ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार, विनय चौबे अपने दोस्तों के साथ पेट्रोल भरवाने गए थे। तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारी राजाराम साहू निवासी गनियारी, मनीष दिवाकर निवासी सुमित्रा विहार, और मनहरण साहू निवासी गायत्री मंदिर ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। युवक को लोहे की रॉड व डंडे से पीटा गया, जिससे उसे हाथ, पैर, घुटनों और पीठ में गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान पेट्रोल पंप का मैनेजर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार मैनेजर की तलाश जारी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR क्रमांक 0591 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार मैनेजर को भी शीघ्र गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles