
रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समाज की जड़ों से उठकर उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन जी का दूरदर्शी नेतृत्व और गहरा अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी निष्ठा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को सुदृढ़ करेगी।


