भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत शहर के रेलवे स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी प्रयास में शहर के रेलवे स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया, वहीं महामाया देवी मंदिर परिसर में लोगों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

जिले में हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्रों ने रेलवे स्टेशन के पास प्रभात फेरी के जरिए लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। प्रभात फेरी में स्कूल के स्काउट, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

हाथो में बैनर, पोस्टर और जागरूकता से संबंधित नारों के साथ छात्रों ने मतदान के लिए अपने क्षेत्र के लागों को मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी का संदेश दिया। स्वीप के तहत महामाया मंदिर परिसर में भी सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ लोकतंत्र में योगदान की शपथ ली। परिसर में भक्तों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी का संकल्प लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles