“भारत बंद” के दौरान शहर में अप्रिय घटना के बचाव के लिए तैनात थी पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा, हर चौक-चौराहों पर मोर्चा संभालते दिखे पुलिस के जवान।

भारत बन्द के दौरान शहर में कोई अप्रिय घटना ना घटे इसे लेकर पुलिस सचेत रही। एएसपी राजपत्रित अधिकारियों के साथ खुद सड़क पर उतरकर पुलिस जवानों को दिशा निर्देश देते नजर आए और रैली की शरुआत से लेकर समापन तक रैली के आगे पीछे पैदल भ्रमण करते दिखे। बिलासपुर शहर में भारत बंद के दौरान विषम परिस्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए पुलिस काफी चौकन्नी नजर आई। एसपी के निर्देश पर एएसपी उमेश कश्यप ने खुद मोर्चा संभाला हुआ था,और सड़क पर उतरकर राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस बल को निर्देश देते हुए नजर आए। रैली के प्रारंभ से लेकर समापन तक आगे पीछे भ्रमण करते सभी को समझाइश देते हुए भी वे नजर आए।

गौरतलब है कि एससी एसटी वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जो फैसला दिया है उसे लेकर इस वर्ग में असंतोष का माहौल निर्मित हो गया है और इस फैसले के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया है।हालांकि इस बंद का बिलासपुर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। आंदोलन समर्थक लोगों से बन्द को सफल बनाने को लेकर आह्वान करते जरुर नजर आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles