Homeहमर बिलासपुरभारत माता स्कूल से लगे जीएम और डीआरएम के वीआईपी मार्ग को...

भारत माता स्कूल से लगे जीएम और डीआरएम के वीआईपी मार्ग को आखिरकार लंबे समय बाद रेल प्रशासन ने खोला।

भारत माता स्कूल से लगे जीएम और डीआरएम के वीआईपी मार्ग को आखिरकार लंबे समय बाद रेल प्रशासन ने खोल दिया है। गौरतलब हो कि जीएम और डीआरएम के निवास स्थान को वीआईपी बताकर रेलवे ने वर्षों पहले रास्ते में लोहे का खूंटा गाडकर मार्ग को हमेशा के लिए बंद कर दिया था। चुनाव से ठीक पहले इसे अपोजिशन कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए निर्वाचन, केंद्र सरकार और रेल प्रशासन से शिकायत किया था, कि इस मार्ग के बंद होने से पोलिंग बूथ तक आने के लिए लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने आंदोलन करने की बात कही थी।

हालांकि फिर भी रेलवे ने कम्युनिस्ट पार्टी के मांग को दरकिनार रखते हुए रास्ता को बंद रखा। लेकिन ठीक चुनाव से एक दिन पहले रेलवे ने जिस रास्ते को वीआईपी बताकर बंद किया था। उसे पुनः खोल दिया है। रास्ते के खुलते ही मतदान के दिन मतदाता इसी रास्ते से होकर मतदान केंद्र पहुंचते नजर आए। हालांकि यहां के स्थानीय निवासियों ने बताया कि रेलवे ने इस रास्ते को केवल चुनाव के लिए ही खोला है। चुनाव के खत्म होते ही रेल प्रशासन इस रास्ते को फिर बंद कर देगी जो की एक गंभीर विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments