भारत माला सड़क बनी मौत का रास्ता युवा कांग्रेस नेता समेत दो की दर्दनाक मौत

कोरबा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा इतना भीषण था कि कार करीब तीन बार पलटी। मृतकों की पहचान एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय और जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी संचालक ढालू अग्रवाल के रूप में हुई है।

वहीं मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक राहुल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार, चारों लोग बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने के बाद बालको की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 9 बजे उरगा पहुंचने पर रास्ता भटकने से कार निर्माणाधीन लेन में उतर गई, जहां यह हादसा हो गया।पीछे आ रहे साथियों ने घायलों को बिना पुलिस को सूचना दिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव केजीएन अस्पताल में रखे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निर्माणाधीन भारतमाला सड़क पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles