भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ में प्रथम इकाई बिलासपुर दिव्यांग सेवा आहार का आयोजन।

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ प्रथम इकाई बिलासपुर दिव्यांग सेवा आहार का आयोजन मोटुमल डेंगूमाल भीमनानी सेवा परिषद गोल बाजार में किया गया। जिसमें निशुल्क दिव्यांग जांच ऑपरेशन चयन एवं मॉड्यूलर कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद सेवा के अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने बताया कि इस शिविर में डॉक्टर टेक्नीशियन संजीव कुमार रेड्डी के निर्देश में दिव्यांगों की जांच कर उनके कृत्रिम अंगों के लिए माप लिया गया तथा ऑपरेशन के लिए चयनित दिव्यांगों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

आयोजक ने बताया कि नर सेवा ही नारायण है उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगों के लिए निशुल्क व्यवस्था कराई गई है। दिव्यांगजन के इस शिविर में मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, मल्हार, पेंड्रा से कई दिव्यांग मेजरमेंट के लिए आए। कुल 50 दिव्यांगों का मेजरमेंट लिया गया। मेजरमेंट लेने के बाद एक से डेढ़ महीने के अंदर उनके हाथ और पैर बनकर आएंगे। तब उन्हें यह लगाया जाएगा। ताकि वे अपने आगे का जीवन एक सामान्य इंसान की तरह जी सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles