23.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा ,ब्लास्ट फर्नेस-8 में लगी भीषण आग…

भिलाई :- देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिसके चलते तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन को दी गई।सूचना मिलते ही बीएसपी का दमकल दल मौके पर पहुंचा और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ब्लास्ट फर्नेस से होने वाला उत्पादन ठप हो गया। अधिकारियों के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से प्रतिदिन लगभग 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है, जिस पर हादसे का सीधा असर पड़ा है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उत्पादन को जारी रखने की कोशिश की जा रही है।हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के असली कारणों का पता चल सके। अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी खराबी का मामला भी हो सकता है, जिसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद होगी।सबसे राहत की बात यह रही कि इस भीषण घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। हादसे ने एक बार फिर भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles