भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली गुल, लगातार समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने पार्षद के साथ किया बिजली ऑफिस का घेराव ।

बिजली गुल की समस्या दूर नहीं करने से नाराज कुदुदंड की पार्षद ने अधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई. साथ मे आए नागरिकों ने दफ्तर का घेराव कर दिया। इकलौते ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा होने से वार्ड मे एक महीने से बिजली की आंख-मिचौली चल रही है। वार्डवासियों को साथ लेकर नेहरू नगर डिविजन पहुंची पार्षद श्रद्धा जैन ने कार्यपालन अभियन्ता का घेराव किया और उन्हें खूब खरी खोटी सुनायी। कुड़ुदंड इलाके मे महीने भर से बिजली गुल की समस्या बनी हुई है।

लगातार शिकायत करने के बाद भी बीते 48 घन्टे से इलाके मे बिजली अपूर्ति ठप रहीं जिससे परेशान होकर वार्डवासी अधिकारी के दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है इकलौते ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने से बार बार य़ह समस्या आ रहीं है। इससे पानी अपूर्ति बाधित है। पार्षद ने आरोप लगाया है कि घटिया क्वालिटी के उपकरण लगाने से य़ह नौबत आयी है उन्होंने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वार्ड मे ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने अधिकारी सईद मुख्तार को पत्र सौपा।

सेवा मे कमी पर खुद को घिरता देख अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ दिनों से उनके क्षेत्र मे बिजली की समस्या बढ़ गई है। संसाधनों की कमी है जिससे शिकायत का समाधान करने देरी हुई है।

जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर डिविजन मे 27 हजार उपभोक्ता है। उस पर एक वाहन और तीन कर्मचारियों के भरोसे विभाग काम चला रहा है। प्री मेंटेनेंस का फायदा मिलने के बजाय कभी भी बिजली बंद हो रही है। ट्रांसफार्मर का डियो उड़ना तो कभी तार जलने से समस्या खड़ी होती है, गर्मी के बाद कुछ दिनों मे बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। इसे लेकर नेहरू नगर डिविजन के अधिकारी ने क्या तैयारियां की है य़ह सवाल पूछा जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles