भीषण गर्मी में बिलासपुर में जल संकट,नए क्षेत्रों में मचा हाहाकार नगर निगम ने बोर खनन कर व्यवस्था बनाने की कर रहा कोशिश

शहर इन दिनों भीषण गर्मी और जल संकट की दोहरी मार झेल रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि और जल स्तर में गिरावट के कारण शहर में पेयजल की भारी कमी हो गई है। विशेषकर नए जुड़े क्षेत्रों—राजकिशोर नगर, गणेश नगर, चुचुहियापारा, तिफरा आदि में हालात बेहद गंभीर हैं। इन इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप है, और टैंकरों की भी भारी कमी देखी जा रही है। जल संकट को देखते हुए पार्षदों के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अब तक 29 से 30 नए बोर खनन की मांग प्राप्त हुई है, और कई स्थानों पर बोरिंग का कार्य शुरू भी हो चुका है।मेयर ने पार्षदों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में जल स्तर की जांच कराएं और आवश्यकता के अनुसार बोरिंग का कार्य सुनिश्चित करें। नगर निगम जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles