20.2 C
Bilāspur
Saturday, February 7, 2026
spot_img

भूत भगाने के नाम पर छात्राओं को डराने का आरोप, औचक निरीक्षण में बिना ड्यूटी आश्रम में मिली शिक्षिका, जांच के निर्देश

कांकेर जिले के शासकीय कन्या आश्रम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शिक्षिका पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। छात्राओं और अभिभावकों की शिकायत के बाद जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की औचक जांच की। निरीक्षण के दौरान आरोपित शिक्षिका काकोली देवनाथ आश्रम परिसर में मौजूद पाई गईं, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार उनकी यहां ड्यूटी ही नहीं है।

जिला पंचायत सदस्य ने मौके पर ही शिक्षिका को जमकर फटकार लगाई और कहा कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षिका द्वारा छात्राओं को डराने से कई बच्चियां भयभीत हैं और पढ़ाई के साथ-साथ उनके मानसिक संतुलन पर भी असर पड़ रहा है।निरीक्षण के दौरान आश्रम की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मृदुला भास्कर ने अधिकारियों को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, आश्रम प्रशासन से भी जवाब तलब करने की बात कही गई है कि बिना ड्यूटी के शिक्षिका वहां किस आधार पर रह रही थीं।प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles