लोक निर्माण विभाग को 299 करोड़ की निविदाओं की मंजूरी, 116 करोड़ की सड़कों को हरी झंडी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश—गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, कार्यों की होगी सीधी मॉनिटरिंग

छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण को गति देने लोक निर्माण विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग द्वारा 13 निर्माण कार्यों के लिए 299 करोड़ रुपए की निविदाओं को मंजूरी दी गई है, वहीं 7 जिलों की 10 सड़कों के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालयों के साथ-साथ प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सीधी मॉनिटरिंग की जाएगी। आम नागरिक भी निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।निविदा स्वीकृत कार्यों में रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, नारायणपुर, नवा रायपुर, जशपुर, धमतरी, महासमुंद सहित कई जिलों में सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, उच्च स्तरीय पुल और शासकीय भवनों के निर्माण शामिल हैं। वहीं प्रशासकीय स्वीकृति के तहत धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर, बिलासपुर, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में सड़क उन्नयन और पुल निर्माण के कार्य किए जाएंगे।इन परियोजनाओं से सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles