भूपेश बघेल के करीबी पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप साझेदार की मौत के बाद परिवार को नहीं दिया लाभ, जमीन बेचकर खुद रखा पैसा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित करीबी के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने अपने दिवंगत साझेदार राजेश यादव के परिजनों को बिजनेस से जुड़ा लाभ देने से इनकार कर दिया और पूरी रकम खुद हड़प ली।शिकायतकर्ता रत्ना यादव ने बताया कि उनके पति राजेश यादव और के.के. श्रीवास्तव अच्छे दोस्त थे। दोनों ने नौकरी छोड़ने के बाद मिलकर अमलताश कॉलोनी में बिल्डिंग प्रोजेक्ट शुरू किया था। बराबर पूंजी लगाने के बाद प्रोजेक्ट से अच्छा मुनाफा भी होने लगा, लेकिन 2015 में राजेश यादव की मृत्यु के बाद श्रीवास्तव ने परिजनों को हिस्सा नहीं दिया।रत्ना यादव के मुताबिक समाज के सामने श्रीवास्तव ने वादा किया था कि जो रकम राजेश यादव ने लगाई है, उसके बदले मुनाफा पत्नी रत्ना यादव और बच्चों को मिलेगा। इस बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड भी मौजूद है। बावजूद इसके, श्रीवास्तव ने न तो रुपये दिए और न ही जमीन का हिस्सा दिया।2020-21 में अमलताश कॉलोनी की जमीन बेचकर श्रीवास्तव ने करीब 8 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन उसमें से रत्ना यादव और उनके परिवार को एक भी पैसा नहीं मिला। आरोप है कि कॉलोनी के बंधक भूखंड की करीब 1 करोड़ रुपये की राशि भी श्रीवास्तव ने खुद रख ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles