**भूमि प्रभावित श्रमिक संघ की मांगों को एक माह में पूरा करे जिंदल प्रबंधन – आर एल सी बिलासपुर **

**भूमि प्रभावित श्रमिक संघ की मांगों को एक माह में पूरा करे जिंदल प्रबंधन – आर एल सी बिलासपुर **

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भूमि प्रभावित श्रमिक संघ तमनार ने जिंदल प्रबंधन द्वारा संचालित कोयला खदान में भू विस्थापित और स्थानीय श्रमिकों के प्रति भेदभाव और वेतन विसंगति को लेकर क्षेत्रीय श्रमायुक्त बिलासपुर के समक्ष चार सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया था, जिस पर माननीय क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय) श्री विशाल अशोक आमटे ने श्रम संघ और जिंदल प्रबंधन के प्रतिनिधियों से विस्तृत सुनवाई के बाद जिंदल प्रबंधन को आदेशित किया है कि अगले 27 दिसंबर से पूर्व श्रमिकों की सभी मांगों को पूरा करते हुए दोनों पक्षों की सहमति सुनिश्चित करते हुए क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करे। आज की इस महत्वपूर्ण सुनवाई में भूमि प्रभावित श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री दुलोचन पटेल, महामंत्री श्री घनश्याम पटेल, कार्यकारिणी सदस्य श्री मनीष ठेठवार के साथ भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व महामंत्री श्री नरेश चौहान एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर विशेष रूप से उपस्थित हुए। आज के इस फैसले का भारतीय मजदूर संघ और स्थानीय श्रमिकों ने स्वागत किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles