भू-स्वामियों ने एसईसीएल प्रबंधन से अपनी जमीन अधिग्रहण के बदले रोजगार की मांग के संदर्भ में किया धरना प्रदर्शन।

एसईसीएल प्रबंधन कोयला खदान के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के बाद भू-स्वामियों को भी रोजगार प्रदान किए जाने की बात शासन प्रशासन ने की थी। पर अब तक समस्या का किसी तरह से समाधान नहीं होता दिख रहा। टीम में शामिल अपर कलेक्टर ने 50 डिसमिल वाले भू-स्वामियों को यह आश्वासन दिया था कि प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करते हुए अतिशीघ्र रोजगार सहित अन्य सुविधा प्रदान किए जाने की बात कही थी लेकिन आज तक प्रभावितों की सुध नहीं ली गई।

जमीन अधिग्रहण हो जाने के बाद प्रभावितों की हालत दयनीय हो गई है। प्रभावितों ने समस्या का निराकरण कर जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की मांग के साथ आज बिलासपुर एसईसीएल का घेराव कर अपनी मांग रखी कि समय रहते समस्या का उचित समाधान नहीं निकाला गया तो अपने हक के लिए सराईपाली खदान में कोयला उत्खनन कार्य को रोकने हेतु धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम सराईपाली समेत अन्य प्रभावित गांव के भू-विस्थापित ने आउट सोर्सिंग कंपनियों में बेरोजगारों को शत प्रतिशत रोजगार देने की मांग को लेकर 30 से 35 परिवारों ने धरना शुरू कर दिया। साथ ही रोजगार की समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles