भोथिया तहसील के आमापाली गांव में भूमि विवाद,बिना बिक्री के गलत नामांतरण, पीड़ित ने जांच और कार्रवाई की मांग

जिला सक्ती के भोथिया तहसील के ग्राम आमापाली से भूमि विवाद का मामला सामने आया है। आमापाली गाँव के सुखलाल सिदार ने आरोप लगाया है कि उसकी पैतृक कृषि भूमि को बिना बिक्री के ही फर्जी तरीके से धन साय सिदार ने अपने नाम पर दर्ज करवा लिया गया है।ग्राम आमापाली पटवारी हल्का नंबर 6 स्थित खसरा नंबर 431/2, 70 डिसमिल कृषि भूमि पीड़ित किसान के नाम से वर्षों से राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। राजस्व अधिकारी ने पीड़ित को इसका ऋण पुस्तिका भी जारी किया था।किसान सुखलाल सिदार का कहना है कि न तो उसने और न ही उसके पूर्वजों ने यह जमीन किसी को बेची है और न ही कोई रकम ली है। इसके बावजूद हल्का पटवारी से सांठगांठ कर ग्राम आमापाली के धन साय सिदार ने इस जमीन को अपने नाम पर दर्ज करा लिया है। किसान ने संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं और प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles