Homeहमर बिलासपुरमंगलवार को एक्सप्रेस-मेमू सहित आधे दर्जन ट्रेनें रद्द, वहीं ट्रेनों के लेटलटिफी...

मंगलवार को एक्सप्रेस-मेमू सहित आधे दर्जन ट्रेनें रद्द, वहीं ट्रेनों के लेटलटिफी से भी यात्री परेशान।

ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस, पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची। इस लेटलतीफी के चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही इंतजार करना पड़ा। उमस के चलते भी यात्री परेशान थे। दरअसल स्टेशन में पंखे नहीं चल रहे थे और मिस्टिंग मशीन भी बंद थी।

ट्रेनों की लेटलतीफी की इस समस्या का सामना यात्री सालभर से कर रहे हैं। उम्मीद थी कि व्यवस्था जल्द सुधर जाएगी और ट्रेनें पहले की तरह समय पर चलने लगेंगी। लेकिन, स्थिति और भी बदत्तर होने लगी है। अधिकांश ट्रेनें रद हैं, वहीं कई प्रमुख ट्रेने परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है। ऐसे में जिन ट्रेनों का परिचालन जारी है और नियमित रेलमार्ग से चल रहीं है, उन्हें समय पर चलनी चाहिए। इसके बाद भी रेलवे समय पर परिचालन नहीं कर पा रही है। यहीं कारण है कि यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। हमसफर एक्सप्रेस, पुणे- सांतरागाछी नौ- नौ घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह दुर्ग से छूटने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से बिलासपुर पहुंची। कम ट्रेनें चल रहीं है इसलिए इस ट्रेन में भीड़ का दबाव भी दिखा।

स्लीपर और जनरल कोच की स्थिति तो इतनी बदत्तर थी कि यात्री सफर रद करने का इरादा कर चुके थे। इतनी अव्यवस्था होने के बाद भी रेलवे सुरक्षा बल का एक भी बल नहीं पहुंचा। जीआरपी तो हमेशा की तरह इस तरह की अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए दूरी बनाती है। मंगलवार को भी यही हुआ। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जोनल स्टेशन में एक अव्यवस्था और नजर आई। हावड़ा- सीएसटीएम गीतांजलि एक्सप्रेस के यात्री जोनल स्टेशन में बैठे रहे। जबकि इसे रेलवे परिवर्तित मार्ग से चला रही है। यात्रियों के मोबाइल पर संदेश नहीं पहुंचने के कारण ऐसा हुआ। जिसके चलते यात्रियों में नाराजगी भी नजर आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments