लोकसभा चुनाव के बिगुल बजते ही प्रशासनिक अमला चुनावी काम में जुट गया था, मंगलवार को शांतिपूर्ण चुनाव होने के बाद सरकारी तंत्र अराम के मूड में नजर आया, दिन भर चहल-पहल रहने वाला कलेक्ट्रेट बुधवार को सुनसान दिखाई दिया, कलेक्टर के कार्यालय में नहीं होने से भी कर्मचारी अधिकारी की अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आई। खाद्य विभाग, खनिज विभाग में भी ऑफिस सुने रहे, वहीं जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारी नदारद दिखाई दिये। माना जा रहा है चुनाव की थकान मिटाते स्टाफ घर मे आराम फरमा रहे होंगे, सबसे बड़ा कार्यालय कंपोजिट बिल्डिंग की अधिकांश कुर्सियां भी खाली रही, लगता है चुनाव के थकान मिटाने के बाद गुरुवार से ही कर्मचारी अधिकारी कार्यालय में नजर आएंगे और रूटिन काम शुरू हो पाएगा।





