मंगला-उसुलापुर में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई,सिविल लाइन पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े, BNSS की धारा 170 में मामला दर्ज…

बिलासपुर :- मंगला, उसलापुर और आकाश नगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय नागरिक लगातार इनकी हरकतों से परेशान होकर पुलिस से शिकायत कर रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल श्रीवास निवासी दइहानपारा, थाना सरकंडा, राहुल यादव उर्फ सोनू निवासी मंगल जेपी विहार, थाना सिविल लाइन, और राजा वर्मा निवासी गंगानगर, थाना सिविल लाइन शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध BNSS की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।थाना सिविल लाइन पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles