मंडल के रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, अनूपपुर, बुढ़ार, शहडोल, उमरिया व बीरसिंहपुर स्टेशनों पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा यात्रियों की निःशुल्क पेयजल सेवा हेतु प्याऊ का संचालन।

स्टेशनों और ट्रेनों के यात्रियों को मिल रही है पर्याप्त पेयजल सुविधा।

बिलासपुर – 03 मई 2024/गर्मी के सीजन में रेल यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति करने के लिए मंडल रेल प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। इसके अलावा विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं भी सेवा भावना से रेल यात्रियों को पीने का पानी (प्याऊ) उपलब्ध कराने में अपना योगदान दे रहे हैं। इन संस्थाओं द्वारा स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराकर पानी की अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्ति करने में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। इनके द्वारा गाड़ी के स्टेशन पर आते ही यात्रियों को पानी पिलाने के साथ, यात्रियों की खाली बॉटलों में शीतल पेयजल भरने का काम भी किया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि मंडल से गुजर रहे किसी भी ट्रेन में कोई भी यात्री प्यासा न रहे।

विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाटर हट्स (प्याऊ) उपलब्ध कराए गए हैं। मंडल रेल प्रशासन गर्मी के सीजन में ठंडा और स्वच्छ पेयजल यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है इसके लिए समाज सेवी संस्थाओं की सहायता भी ली जा रही है । गर्मी के दिनों में सफ़र के दौरान पेयजल की अधिक आवश्यकता के मद्देनजर पीने के पानी (पेयजल) की समुचित इंतजाम किए गए हैं । मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा स्टेशनों पर यात्रियों को नि-शुल्क शीतल जल पिलाने के लिए प्याऊ खोलेने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित अनुमति दी जा रही है। बिलासपुर मण्डल के प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, चांपा, बाराद्वार, शहडोल, अनुपपुर, बीरसिंहपुर, बुढ़ार व उमरिया रेलवे स्टेशनों में समाज सेवा संस्थानों द्वारा प्याऊ घर का संचालन करते हुये यात्रियों को प्लेटफार्मके साथ ही ट्रेनों के यात्रियों को कोच के सामने ही शीतल पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं | इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है ।

मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा इनके इस सकारात्मक पहल की सराहना की गई है। स्टेशनों में यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल जल पिलाने के लिए प्याऊ खोलने के इक्छुक संस्थानों/व्यक्ति संबन्धित स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक/ स्टेशन प्रबंधक से संपर्क कर इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles