मकर संक्रांति पर प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइनीज मांझे पर सख्त प्रतिबंध और नियमों के पालन की चेतावनी दी है।

मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को देशभर के साथ-साथ बिलासपुर में भी उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस पर्व पर विशेष रूप से पतंग उड़ाने की परंपरा रही है जिसे लेकर शहर में रौनक बढ़ गई है। मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर में पतंग बाजार सज चुके हैं साथ ही यातायात पुलिस ने चाइनीज मांझा पर सख्त कार्रवाई की बात कही हैविओ-1 शहर के बाजारों में इस समय तरह-तरह की रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली पतंगें उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक पतंग खरीदने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। दुकानदारों के अनुसार पर्व के नजदीक आते ही पतंगों की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, पतंग उड़ाने के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पूर्व में चाइनीज मांझे की वजह से सड़क दुर्घटनाएं और गंभीर हादसे सामने आ चुके हैं जिसके चलते इस पर सख्त कदम उठाया गया है।बाईट- रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात विओ-2 इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने बिलासपुरवासियों से जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे या आवागमन वाले क्षेत्रों में पतंग न उड़ाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाजारों में चाइनीज मांझे की बिक्री न हो। यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और सड़क किनारे या भीड़भाड़ वाले इलाकों में पतंग उड़ाने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles