मकर संक्रांति पर वनवासी विकास समिति द्वारा अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर- वनवासी विकास समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिलासपुर शहर में सेवा और दान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग सहित दर्जनों प्रमुख स्थानों पर स्टॉल लगाकर दान एकत्रित किया गया..कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीरा झा, स्वाति गुप्ता, एन.के. शर्मा, सुधा सिंह एवं सूर्या साहू उपस्थित रहे, अतिथियों ने इस पहल को सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रतीक बताया..

वनवासी विकास समिति एवं संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल के माध्यम से अन्नदान एकत्र किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई, लोगों ने बढ़-चढ़कर दान कर सामाजिक दायित्व निभाया..समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एकत्रित की गई सामग्री को सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है..आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर यह आयोजन किया गया। मकर संक्रांति पर दान की परंपरा को जीवंत रखते हुए यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रहा है..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles