मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख की ठगी,सरकंडा पुलिस ने दो आरोपी दबोचे रिपोर्ट दर्ज होते ही कार्रवाई, कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

सरकंडा थाना क्षेत्र में मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी अजीत शुक्ला ने रिपोर्ट में बताया कि परिचित दिनेश प्रताप सिंह ने भास्कर त्रिपाठी से मकान खरीद का सौदा कराकर 50 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा कराया था।इकरारनामा के बाद भास्कर त्रिपाठी ने 36 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए, लेकिन तय समय में रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में दोनों आरोपियों ने मिलकर 40 लाख का फर्जी इकरारनामा तैयार किया और यह तथ्य छिपाया कि मकान पहले से बैंक में बंधक था।मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें 22 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles