मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिले के हमाल मजदूरों ने रैली निकालकर मतदान की अपील की। इमलीपारा के भोजपुरी भवन से मजदूरों की रैली निकली जो राजेंद्र नगर नेहरू चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए इमली पारा में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में हमाल मजदूर मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए लगातार मांग की जाती रही है, क्योंकि अभी आचार संहिता लगा हुआ है, मजदूरों ने बताया प्रशासन ने आश्वासन दिया हैं, जायज मांगो पर चुनाव के बाद विचार किया जाएगा। मतदान जागरूक रैली के जरिये लोगों को वोट डालने अपील की जा रही हैं साथ ही सभी मजदूरों से आग्रह किया जा रहा है कि मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।



