मझगांव में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष शिविर, सैकड़ों ग्रामीण हुए योजनाओं से लाभान्वित,कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, ग्रामीणों से की सीधी बातचीत

कोटा ब्लॉक के मझगांव हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्देश्य जनजातीय ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य जय कुमारी जगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में मौके पर ही आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब और अन्य जरूरी दस्तावेज वितरित किए गए। कुल 10 ग्रामीणों को आधार कार्ड, 56 को आयुष्मान कार्ड, 16 को राशन कार्ड, 4 को जाति प्रमाण पत्र और 15 किसानों को केसीसी दिए गए।

बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया और जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और जल संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र ग्रामीण को योजना से वंचित न रहने देने का प्रयास प्रशासन कर रहा है। स्टॉलों पर आयुष्मान कार्ड, बीपी-शुगर जांच, मुफ्त दवाएं, पशुपालन पंजीयन और अन्य सेवाएं दी गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आदिवासी क्षेत्रों का समग्र विकास है।शिविर में खोरबहरीन, रामेश्वर जगत, अनित कुमार को किसान क्रेडिट कार्ड, मयूरी और कृतिका यादव को गणवेश, रामफल और छत्रकुमार को आवास की चाबी दी गई। लाभ पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कलेक्टर ने कहा कि धरती आबा अभियान का उद्देश्य आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ना और सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles