36.9 C
Bilāspur
Friday, March 27, 2026
spot_img

मदनपुर समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगातें,विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

बिलासपुर, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मदनपुर में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो।

शिविर में अकलतरी, भरवीड़ीह, चोरहादेवरी, गढ़वट, खैरीखुर्द, लखराम, मोहतराई, परसदा सहित 13 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान 7122 आवेदनों में से 7101 का मौके पर ही निराकरण किया गया। श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां, किसान किताब, जॉब कार्ड समेत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही, स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। सिंगरी गांव की मंटोरा और पुसईया बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाबियां मिलीं।

उन्होंने बताया कि पहले वे मिट्टी और छप्पर वाले घर में रहती थीं, जहां बारिश में पानी टपकता था और बंदरों का उत्पात होता था। अब पक्के घर के साथ उन्हें सम्मान और सुरक्षा की भावना मिली है। शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान मिल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles