
बिलासपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने छग और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली के साथ सृजन संगठन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक उमंग सिंघार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बिलासपुर पहुंचे… यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की… मीडिया से बातचीत में सिंघार ने कहा कि, AICC ने निर्णय लिया है… कि 2028 के लिए संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करना है। नया जोश, नया नेतृत्व , नई सोच जरूरी है। बदलाव की आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अवसर देने का समय है।

नई सोच के साथ आगे लड़ाई लड़ेंगे। हमारा लक्ष्य संगठन को आम व्यक्ति से जोड़ना है… और ऐसे जिम्मेदार लोगों को सामने लाना है जो जनता और पार्टी दोनों के प्रति जवाबदेह हों.। आगे उन्होंने कहा, जिन्हें चुनाव लड़ना है, उन्हें पहले पद छोड़ना पड़ेगा। चुनाव नहीं लड़ने वाला संगठन में काम करेगा। संगठन सृजन की यही क्राइटेरिया है। मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, यहां के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के असिस्टेंट लगते हैं।जनता से उनका कोई संवाद नहीं है।जैसे मध्यप्रदेश में पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं… वैसे ही यहां भी पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं.।

उन्होंने सवाल उठाया कि अमित शाह के लगातार दौरे मुख्यमंत्री को बचाने के लिए हैं या अडानी के खदानों के लिए.। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता नहीं… बल्कि बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है..। बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कहा कि संपूर्ण व्यवस्था विदेशी कंपनियों के हाथों में है.। आगे गाय को राज्यमाता का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने कहा… कि हम सब गौ माता को मानते हैं… लेकिन सरकार की दलील नहीं..। गाय की सुरक्षा जरूरी है… सड़कों पर हादसों और कत्लखानों से गायों को बचाना ही असली काम है. मध्य प्रदेश से केंद्र पर्यवेक्षक की तौर पर पहुंचे मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष ने यहां प्रेस वार्ता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर संगठन सृजन के तहत फीडबैक लिया और इसके बाद उच्च नेताओं तक इस फीडबैक को पहचाने की बात कही है उन्होंने श्रेष्ठ व्यक्ति को दायित्व मिलने की बात कही है जिसमें मौजूदा सरकार में जोश के साथ काम करने का हौसला रहे


