मरवाही में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 11 आरोपी गिरफ्तार, 4.52 लाख की नकदी, बाइक और मोबाइल जप्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम में कार्रवाई

थाना मरवाही एवं साइबर सेल जीपीएम पुलिस ने जुआ गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दानी कुंडी एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेले जाने की विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देते हुए मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकद राशि, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए। आरोपियों के पास से कुल ₹33,500/- नकद, 06 नग मोटर साइकिल एवं 11 नग मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए हैं। जप्त की गई सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,52,500/- बताया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 में मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में दानी कुंडी, करगी कला एवं सिमरदारी क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles