
सिविल लाइन थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में तालापारा मरार गली में झगड़ा कर अशांति फैलाने वाले 5 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।आरोपियों में सूरज पांडेय, मोहम्मद आरिफ, रोहित पटेल, अनंत मेश्राम और सोनू देवांगन शामिल हैं। सभी आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मरार गली के निवासी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


