Homeहमर बिलासपुरमल्हार निवासी भुजबल डहरिया की गुहार नहीं सुन रही प्रशासन, हक के...

मल्हार निवासी भुजबल डहरिया की गुहार नहीं सुन रही प्रशासन, हक के लड़ाई के लिए पहुंचे जी न्यूज कार्यालय।

पुलिस प्रशासन और पंचायत से न्याय की गुहार लगाने के बावजूद न्याय नही मिलने पर मल्हार निवासी पीड़ित व्यक्ति ने जी न्यूज के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मल्हार निवासी भुजबल डहरिया ने बताया कि उनके घर के पास वर्षो पुराने सड़क पर छेदीलाल मनहर, सन्तन लाल मनहर, जोगेंद्र और राकेश मनहर सहित पूरे परिवार के द्वारा कब्जा करके घर बनाया जा रहा है। इससे उसके निस्तारी पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा जो कि पूरी तरह से गलत है। इसको लेकर जब भुजबल ने आपत्ति जताई तो उनके द्वारा गुंडागर्दी कर इनके साथ मारपीट भी किया गया।

जब वे न्याय पाने के लिए गांव के सरपंच के पास गये तो गांव के सरपंच ने भी उसकी एक नहीं सुनी, इसके बाद पीड़ित भुजबल मारपीट का वीडियो लेकर थाना मल्हार पहुंचा मल्हार में भी पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने जिला प्रशासन और एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन जिला प्रशासन और एसपी के पास जाने के बावजूद पीड़ित भुजबल की सुनवाई नहीं हुई तो उसने ज़ी न्यूज़ के दफ्तर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई और अपनी आपबीती बताई। इसके साथ ही पीड़ित भुजबल ने ज़ी न्यूज़ को मारपीट का वीडियो भी उपलब्ध कराया है।भुजबल चाहता है कि उसे न्याय मिले और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्यवाही होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments