मल्हार बस्ती में धर्मांतरण का आरोप प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला, एक गिरफ्तार

मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र के डबहापारा बस्ती में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस के अनुसार भोजन और बीमारी ठीक होने का प्रलोभन देकर ग्रामीणों को प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस संबंध में प्रार्थी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार केवट के खिलाफ धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मामले की जांच व वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles