मस्तूरी के सरकारी स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने एक “पेड़ मां के नाम” पर लगाए 100 पौधे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंठी, विकासखंड मस्तूरी के छात्र- छात्राओं के द्वारा शनिवार को ग्राम में स्थित बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर एवं सामुदायिक भवन के विशाल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत ईको क्लब के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रांगण में नीम, ऑवला, कटहल,आम, गुलमोहर बेल, अमरूद के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के परियोजना समन्वयक रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्या श्रीमती जेठे, भूपेन्द्र तिवारी, महेंद्र चंद्रिकापुरे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षाओं का सराहनीय योगदान रहा।वृक्षारोपण के पश्चात बच्चों के द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles