Homeहमर बिलासपुरमस्तूरी पुलिस ने 4 जुवारियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 18 हजार...

मस्तूरी पुलिस ने 4 जुवारियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 18 हजार से अधिक की रकम।

मस्तूरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआ खेलने वाले चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 18,120 रुपए नगद, ताश पत्ती आदि बरामद हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि बनभरिया तालाब के पास खेत के करीब कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआरी भाग खड़े हुए, लेकिन इनमें से चार जुआरी पुलिस के हाथ लग गए। इस मामले में पुलिस ने मस्तूरी निवासी संतोष कुमार प्रजापति, शिव कुमार पांडे देवनंदन नगर फेज 1 सरकंडा निवासी अमित वर्मा और सरगंवा मस्तूरी निवासी दीपक चौधरी को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments