मस्तूरी में चुनावी सभा के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया, उन्होंने कहा की 25 हजार से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। यहां तक की भूपेश बघेल की भाभी, नवीन जिंदल सहित बड़ी संख्या में भाजपा में विश्वास जताते हुए शामिल हो रहे हैं। अब धीरे-धीरे कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रहा, इसलिए अनर्गल बयान बाजी कर रही है।छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान भाजपा के रुझान के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में पहले चरण के चुनाव में भाजपा की ही जीत साफ दिख रही है और दूसरे चरण का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो रहा है। इस प्रकार माहौल को देखकर लग रहा है कि सभी 11 की 11 सीट पर भाजपा काबीज होगी।


