Homeहमर बिलासपुरमहाप्रबंधक ने किया बिलासपुर–पेंड्रारोड सेक्शन का निरीक्षण...

महाप्रबंधक ने किया बिलासपुर–पेंड्रारोड सेक्शन का निरीक्षण…

बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर पेंड्रारोड रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान करगीरोड, सलकारोड, बेलगहना, खोडरी सहित विभिन्न स्टेशनों का अवलोकन कर यात्री सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।उन्होंने सलकारोड करगीरोड तीसरी रेल लाइन और खोडरी खोंगसरा घाट सेक्शन का भी निरीक्षण किया।पेंड्रारोड स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे यात्री सुविधा व निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। वापसी में खोडरी स्टेशन, टनल और रेलवे ब्रिज का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments