महाराष्ट्र में घटी होर्डिंग दुर्घटना के बाद से बिलासपुर नगर निगम हरकत में, कार्यवाही में अब तक 54 लाख रूपये तक की राजस्व प्राप्ति।

महाराष्ट्र में हुए होर्डिंग दुर्घटना के बाद से बिलासपुर नगर निगम मे भी अवैध होर्डिग को लेकर अभियान छेड़ दिया था, लगातार अवैध होर्डिंग के खिलाफ चले अभियान के बाद इसका असर भी दिखाई दे रहा है, और नगर निगम को होडिंग नियमितीकरण से लगभग 54 लाख रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। कमाई से उत्साहित निगम का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाएगी।

अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्यवाही ने निगम के खजाने को भर दिया है, निगम ने 54 लाख रुपए का राजस्व कमाया है, लगातार कार्यवाही से नगर निगम ने लगभग साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना भी अवैध होर्डिंग संचालकों के खिलाफ किया है, जिसके बाद नगर निगम को उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी अवैध होर्डिंग के संचालक नियमिति कारण के लिए उनके पास पहुंचेंगे। इसके लिए सर्वे चलाया जा रहा है। निगम के मुताबिक आगे जो भी अवैध रूप से होर्डिग शहर में संचालित होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बिलासपुर शहर में पिछले कुछ समय में शहर में बेदर्दी से होडिंग्स लगाने का काम किया जा रहा था, नगर निगम के द्वारा इस दिशा में ध्यान नहीं देने से होर्डिंग संचालक इसका फायदा उठा रहे थे लेकिन अब नगर निगम के संविधान से वैध होर्डिंग ही अब शहर में मैं संचालित हो रहे हैं। इसके बाद उम्मीद है कि नगर निगम को हो रहे राजस्व के नुकसान के साथ आय में भी बढ़ोतरी होगी लेकिन दूसरी ओर नगर निगम को उन अधिकारियों कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करनी होगी, जिनके अवैध होर्डिंग शहर में फल फूल रहे थे और इनका ध्यान इस दिशा में नहीं गया हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles