महाविद्यालय में नए सत्र का प्रारंभ हो चुका है, मंगलवार को डीपी विप्र कॉलेज में विद्या आरंभ का कार्यक्रम किया गया, इस दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जानकारी छात्रों को दी गई, साथ ही बच्चों से परिचय लिया गया और उन्हें कॉलेज से परिचय कराया गया। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निजी और सरकारी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है, इस अवसर पर इसे एक संस्कार के रूप में मनाया गया और बच्चों का स्वागत किया गया। वही प्रोफेसर द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के महत्व, अनुशासन का जीवन मे योगदान को बताया गया। और उनका कॉलेज में स्वागत किया गया।



