Homeहमर बिलासपुरमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत...

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शिव भक्तों ने मंदिरों में दर्शन किए, जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन हो गए। जगह-जगह भव्य आयोजन किए गए, जिनमें भंडारे, कीर्तन और शिव महिमा का गुणगान शामिल रहा। इसी क्रम में कोनी निवासी सोनू सिंह, राजकुमार मतलानी और सुरजीत सिंह द्वारा विशेष रूप से प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार 8 वर्षों से किया जा रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। सोनू सिंह ने बताया कि यदि भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रही, तो आने वाले वर्षों में यह परंपरा और भी भव्य रूप से आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु शिव भक्ति में सम्मिलित हो सकें और इस पुण्य कार्य का लाभ उठा सकें।शहरभर में शिवरात्रि के पर्व की धूम रही, मंदिरों में शिव आराधना के विशेष अनुष्ठान हुए और भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बना और श्रद्धालुओं ने शिवजी की भक्ति में डूबकर यह पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments