
विष्णु देव साय ने चैत्र नवरात्रि के महाष्टमी पर्व पर अपने बगिया स्थित निवास में सहपरिवार मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने देवी मां के चरणों में प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना करते हुए नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।




