महिला विवादों का बिलासपुर में सुनवाई,25 प्रकरणों का निपटारा ,राज्य महिला आयोग अध्यक्ष नेकी सुनवाई, रायपुर ट्रांसफर हुए मामले…

बिलासपुर– बिलासपुर महिला संबंधित विवादों के निपटारे को लेकर बिलासपुर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक की उपस्थिति में सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आयोग में दायर कुल 25 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें कई मामलों का त्वरित निपटारा करते हुए समझौते भी कराए गए।गुरुवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमनायक ने बिलासपुर में महिला अपराधों के संबंध में जनसुनवाईकी इस दौरान उन्होंने 25 से अधिक मामलों पर प्रतिक्रिया लेते हुए सुनवाई की और इसमें निर्देश दिए इसके अलावा कई मामलों को रायपुर भी ट्रांसफर किया गया है। एक मामले में एक महिला को तीन साल से वेतन नहीं मिला था। किसका प्रकरण महिला आयोग में चल रहा था। जिसका पुरे 30 महीनो का वेतन उन्हे एक साथ दिलाया गया। वहि एक और मामले में 2 महीने से गर्भवती महिला अपनी माइके में रह रही थीं। जिसका बच्चा आज आठ महीने का हो चुका है। जिन्हे समझाइस दे गई है और उन्होनें सुलह करने का सोचा है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने रायपुर ट्रांसफर किए गए अन्य लंबित प्रकरणों की जानकारी भी दी और कहा कि वे जल्द ही वहां पर सुनवाई के लिए तय की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग हर ऐसी पीड़िता के साथ खड़ा है जो उत्पीड़न की शिकार है। आयोग का उद्देश्य है कि हर महिला को न्याय मिले और वह समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। महिला उत्पीड़न की किसी भी घटना को आयोग गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करता है। किरणमई नायक ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में डरें नहीं, बल्कि बेझिझक आयोग से संपर्क करें। महिला आयोग उनके साथ न्याय की लड़ाई में हर कदम पर साथ है और हरसंभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles