Homeहमर बिलासपुरमहुआ शराब के खिलाफ कोनी पुलिस की दबिश 20 लीटर अवैध शराब...

महुआ शराब के खिलाफ कोनी पुलिस की दबिश 20 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कोनी थाना क्षेत्र में 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसना है।बीते दिन थाना प्रभारी राहुल तिवारी को सूचना मिली कि ग्राम जलसो की देवी बाई वर्मा अपने घर के बॉडी में अवैध महुआ शराब रखकर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही तत्काल दबिश दी गई, जहां से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments