थाना सिविल लाइन अंतर्गत मंगला बस्ती के पास अपने घर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगला महर्षि स्कूल के पास रहने वाली मृतका कस्तूरी कश्यप अपने पारिवारिक कारण वश घर मे ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। शव मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए सिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



