मां कर्मा महिला मंडल वैश्य साहू समाज ने कराया कन्या भोज…

मां कर्मा महिला मंडल, वैश्य साहू समाज, के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज भवन, गोंड़पारा, बिलासपुर में भव्य कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समाज की छोटी-छोटी बालिकाओं को विधिपूर्वक आमंत्रित कर उन्हें कन्या भोज कराया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कन्याओं का स्वागत, पूजन एवं भोजन कराकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष आयोजन में स्वर्गीय रजनी देवी सुखदेव प्रसाद साहू द्वारा रचित भजन संग्रह पुस्तक का भव्य विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में उनके द्वारा रचे गए भजनों का सुंदर संकलन समाज को समर्पित किया गया है।

इस भजन संग्रह की संकलनकर्ता राजेश दत्त साहू रहीं, जिन्होंने श्रम और समर्पण से यह अनमोल कृति तैयार की। पुस्तक विमोचन समारोह में समाज की संस्थापक विंध्यवासिनी साहू, संरक्षक डॉ. शकुन जितपुरे, समाज अध्यक्ष उमाकांत साहू एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रचना दत्त साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. शकुन जितपुरे ने स्वर्गीय रजनी देवी साहू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनकी समाजसेवा, आध्यात्मिक रुचियों एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. रजनी देवी साहू ने समाज को एकजुट करने एवं नई पीढ़ी को संस्कारित करने में अतुलनीय योगदान दिया। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धा सुमन समर्पित किए।समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि भावी पीढ़ी में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles