माध्यमिक शिक्षा मंडल का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा…

बारहवीं बोर्ड का मूल्यांकन पूरा हुआ, दसवीं की जांच तीन दिनो मे कर ली जाएगी। जिले को मिला मूल्यांकन का टारगेट तय समय मे पूरा हो जाएगा। 20 दिनों मे 1 लाख 75हजार कॉपियां जांची गई । इस साल बिलासपुर जिले को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं की लगभग दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का लक्ष्य दिया है इनमें 12वीं के विभिन्न विषयों की सभी 77 हजार 549 का मूल्यांकन पूरा हो गया। जबकि दोनों केंद्रों मे 10 वीं क्लास की करीब 21हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांचना रह गया है। इसे तय 14अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य मे सात सौ शिक्षक और व्याख्याताओ की ड्युटी लगाई है। मंडल की सचिव और अधिकारी केंद्राध्यक्षों से लगातार संपर्क कर प्रगति की जानकारी ले रहे है। महारानी लक्ष्मीबाई स्वामी आत्मानंद और सरकंडा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद केंद्र मे जांच कार्य अंतिम चरण मे है। बाकी बची दसवीं के तीन विषयों की 21हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से की जा रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल केंद्रों से मिलने वाला डेटा फाइनल अंक सूची मे भरने के बाद रिजल्ट की घोषणा कर देगा। उम्मीद की जा रही बोर्ड का वार्षिक रिजल्ट अगले महीने जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles