मानवता और दानशीलता में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी – मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025’ में हुए शामिल

रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर समाज में योगदान देने वाली विभूतियों और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अग्रवाल समाज मानवता की सेवा और परोपकार में हमेशा आगे रहा है।व्यापार और व्यवसाय के साथ-साथ यह समाज सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है और कठिन परिश्रम से समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 21 माह में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वादे पूरे किए हैं और नई औद्योगिक नीति से व्यापार व संस्कृति को बढ़ावा दिया है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत आज से हुई है। अब जीएसटी के चार की जगह दो स्लैब रहेंगे, जिससे व्यापार करना आसान होगा और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की भूमिका अहम रहेगी।इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन के योगदान को याद करते हुए समाज को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और कार्य करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में सीआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, समाज अध्यक्ष विजय अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles